Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को स्वयं बीमार है तो बीमार लोगों को सब बीमारी लगते हैं। बिहार की सरकार बीमार है। बिहार के मुख्यमंत्री बीमार हैं। बिहार सरकार में जो पार्टी है वह भी बीमार है और नीतीश जी चाहते हैं कि पूरा बिहार का सिस्टम बीमार हो जाए। इसी का प्रचार कर रहे हैं।
पटना। बिहार में अपराधियों द्वारा पहले दारोगा और अब पत्रकार की हुई हत्या के बाद भाजपा ने जदयू को घेरा। जिसका जबाव देते हुए शनिवार को यहां बयान देते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार में अगर किसी की हत्या होती है तो हत्यारों को पकड़ा जा रहा है। कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति क्या होती है यह मणिपुर को देखकर समझिये जहां 3 मई से हिंसा का दौड़ जारी है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज ही कहा कि नीतीश राज में लॉ एंड ऑर्डर समाप्त हो गई है। मणिपुर में भी सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं उनको जानकारी नहीं है तो जानकारी दीजिए।उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर समाप्त हो गया है ऐसे हमलोगों ने इसलिए कहा क्योंकि, बिहार में पुलिस वाले को मारा जा रहा है। पत्रकार के घर में घुसकर पत्रकार को मारा जा रहा है। यह चिंता का विषय है।
मृतक पत्रकार विमल कुमार यादव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मृतक पत्रकार के छोटे भाई की हत्या हुई थी उसमें वह मुख्य गवाह था। तो यह सिर्फ पत्रकार की हत्या का मामला नहीं है, यह गवाह की हत्या का मामला है। इसमें हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भी जल्द एक्शन लेना चाहिए। अगर आप गवाह को भी संरक्षण नहीं दे सकते तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।